सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

पयागपुर में सफाई कर्मियों ने निकाली तिरंगा झंडा यात्रा

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर (बहराइच)। सफाई कर्मी संघ के जिला अध्यक्ष बहराइच गोपाल शरण सिंह के नेतृत्व में बुधवार को ब्लॉक पयागपुर क्षेत्र में तिरंगा झंडा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पयागपुर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सफाई कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान सफाई कर्मियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा में शामिल कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर सफाई कर्मी संघ के जिला अध्यक्ष गोपाल शरण सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए स्वच्छता और जनसेवा के कार्यों में योगदान देना चाहिए। उन्होंने सफाई कर्मियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में पयागपुर ब्लॉक के सफाई कर्मियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। यात्रा के दौरान माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *