सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

ऐतिहासिक भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रभक्तों का जनसैलाब

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर (बहराइच)। विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के नेतृत्व में पयागपुर, विशेश्वरगंज एवं धनुही मंडल की संयुक्त भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के बीच देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विधायक सुभाष त्रिपाठी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। विशाल तिरंगों के साथ निकले जनसमूह ने राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। यात्रा में मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के दौरान उमड़ा जनसैलाब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *