सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

कुन्दरखी चीनी मिल को भुगतान में लापरवाही पर सख्त चेतावनी,किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिये निर्देश

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद की डीएम श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनपद की सभी चीनी मिलों के यूनिट हेड एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ गन्ना मूल्य भुगतान एवं किसानों से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने चीनी मिलवार गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीएम ने कुन्दरखी चीनी मिल के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी गन्ना किसानों को उनके गन्ने का मूल्य भुगतान निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसानों को उनके भुगतान के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने जनपद की सभी चीनी मिलों के यूनिट हेड को निर्देशित किया कि गन्ना किसानों के भुगतान की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए लंबित भुगतान को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसानों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए।डीएम ने कहा कि गन्ना किसान कृषि अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं,इसलिए उनकी आय बढ़ाने तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीरता से कार्य किया जाए।किसानों की आय में वृद्धि के लिए नवीन एवं प्रभावी उपायों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।गन्ना ढुलाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जिलाधिकारी ने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गन्ना परिवहन में ट्राला का प्रयोग न किया जाए तथा गन्ना ढोने वाले सभी वाहनों के पीछे अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, जिससे रात के समय दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।उन्होंने मिल प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।डीएम ने कहा कि किसानों को समय से भुगतान, उनकी समस्याओं का समाधान तथा गन्ना परिवहन में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं जनपद की सभी चीनी मिलों के यूनिट हेड उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *