सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

शोहरतगढ़ के करमा में चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़/ सिद्धार्थनगर। गांव की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान कराने और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शोहरतगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत करमा के पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सचिव रामस्वरूप गुप्ता ने की। चौपाल में ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, व्यक्तिगत शौचालय, पीएम किसान सहित ब्लॉक स्तर से संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गांव को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया। चौपाल में आरबीआई बैंक प्रतिनिधि संतोष शुक्ला ने ग्रामीणों को बैंकिंग एवं बीमा सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को स्वरोजगार के लिए मशरूम की खेती, अगरबत्ती, मोमबत्ती, अचार एवं मसाला पाउडर बनाने जैसे घरेलू उद्योगों के बारे में भी जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित जानकारी भी साझा की। संबंधित कर्मचारियों ने योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए पात्र लोगों को आवश्यक कार्रवाई के लिए मार्गदर्शन दिया। चौपाल में ग्राम पंचायत सचिव रामस्वरूप गुप्ता, ग्राम प्रधान दिनेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि शिवशंकर चौधरी, पंचायत सहायक राहुल गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यकत्री रीता चौधरी, बाल विकास पुष्टाहार विभाग की रेनू चौधरी, आशा सुदामा देवी, स्वास्थ्य विभाग के पुनीत कुमार रंजन, गीता गुप्ता, रामधनी, रामस्वेयर, रविंद्र कुमार, गंगाराम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *