सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती। जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संतोष सिंह ने किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ।प्रबंधक संतोष सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मोबाइल फोन के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने, अनुशासित जीवन अपनाने तथा भाषा और व्यवहार में संयम रखने की सीख दी।समारोह में विद्यार्थियों ने करीब 26 रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के बाद एलकेजी, यूकेजी तथा कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। राजश्री की सोलो प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। प्रणव, अनंत श्रीवास्तव, यशिका समेत अन्य विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को भी सराहना मिली।कार्यक्रम का संचालन साकेत, नीरज और पूजा श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। राकेश, राजेश, सावित्री, सना, पवन, गिरीश, शिवानी, प्रतीक्षा, रेशमा, दिवाकर और मरियम समेत विद्यालय के शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।अंत में सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया। विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना दिखाई दी।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *