सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

लापता किशोर का तालाब में मिला शव सिद्धार्थनगर में एक सप्ताह से था लापता, पुलिस जांच में जुटी

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव में एक सप्ताह से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव मंगलवार को तालाब में उतराया मिला। चरवाहों ने तालाब में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान गौहनिया निवासी शनि गुप्ता पुत्र लौटन गुप्ता के रूप में की। जानकारी के अनुसार, शनि गुप्ता 13 अगस्त की शाम करीब चार बजे घर से निकला था। बताया जा रहा है कि मोबाइल को लेकर परिजनों की डांट से नाराज होकर वह घर से चला गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। मंगलवार को तालाब की ओर गए चरवाहों ने पानी में शव देखा। सूचना पर चिल्हिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चिल्हिया के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शव के कुछ हिस्सों को मछलियों ने नोच लिया था। शव की स्थिति के आधार पर प्रथम दृष्टया यह चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *