सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह में रामचरितमानस की महत्ता पर हुई चर्चा

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज, श्रावस्ती में गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह का आयोजन प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं कॉलेज प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी ने गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त थे। उन्होंने कठिन संस्कृत में सीमित रामकथा को आम बोलचाल की अवधी भाषा में श्रीरामचरितमानस के रूप में घर-घर तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि तुलसीदास जी का जीवन त्याग, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना की प्रेरणा देता है। प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने तुलसीदास जी के गृहस्थ जीवन और संत बनने की प्रेरणादायक घटना का वर्णन करते हुए कहा कि पत्नी रत्नावली के प्रेरक वचनों ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। रत्नावली के शब्दकृ “अस्थि चर्म मय देह यह, तासों जैसी प्रीति। तैसी जौ श्री राम महँ, होत न तौ भवभीति॥”कृने तुलसीदास जी को सांसारिक मोह से हटाकर भगवान श्रीराम की भक्ति की ओर प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने चौपाइयों एवं भजनों की प्रस्तुति दी। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता पंकज कुमार द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर संतोष कुमार यादव, रामचंद्र वर्मा, चंद्रिका प्रसाद वर्मा, अश्विनी कुमार तिवारी, तेज कुमार वर्मा, कल्पना द्विवेदी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *