सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

बारावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक, अमन-चौन बनाए रखने की अपील

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। आगामी त्योहार बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को थाना सिरसिया क्षेत्र की चौकी राजपुर मोड़ पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान ने की। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में आयोजित बैठक में पीस कमेटी के सदस्यों, संभ्रांत व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और त्योहार से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की। क्षेत्राधिकारी ने सभी से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अराजकता फैलाने अथवा माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। बैठक के दौरान बारावफात के दृष्टिगत जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया गया। साथ ही यातायात रूट डायवर्जन, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *