सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

जलभराव से बंद हुआ रास्ता, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

दैनिक सत्ता मंत्र
कैसरगंज/बहराइच। विकासखंड कैसरगंज के ग्राम रेवली, मजरा हिन्दू सिंह पुरवा में बारिश के बाद मुख्य रास्ते पर भारी जलभराव होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़क पर पानी भर जाने के कारण आवागमन लगभग ठप हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और नौकरी-पेशा लोगों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, जलभराव के चलते बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, जबकि कार्यालय और नौकरी पर जाने वाले लोगों को भी रास्ते से वापस लौटना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे राहगीरों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ स्थानीय लोगों द्वारा अपने घरों के सामने निर्माण अथवा सड़क से ऊंची पटरी बना लिए जाने के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई है। इससे बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर स्थलीय जांच कराकर वास्तविक स्थिति की पुष्टि कराने और सार्वजनिक जल निकासी मार्ग अवरुद्ध पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने तत्काल सड़क से पानी निकलवाने के साथ ही स्थायी जल निकासी के लिए नाली निर्माण तथा सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *