सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

राशन कार्ड से महिला का नाम कटा, रिकॉर्ड में दिखाया गया मृतक; कोटेदार पर ₹1000 मांगने का आरोप

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर/बहराइच। पयागपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सेवढ़ा से राशन कार्ड से जुड़ा एक मामला सामने आया है। गांव की रहने वाली महिला पतिया का नाम राशन कार्ड से काट दिए जाने का आरोप है। महिला का कहना है कि उसे सरकारी अभिलेखों में मृतक दर्शाकर राशन कार्ड से उसका नाम हटा दिया गया, जबकि वह स्वयं जीवित है। महिला ने अपने गांव के कोटेदार अलखराम पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि राशन कार्ड बनवाने अथवा उसमें नाम फीड कराने के नाम पर उससे 1000 रुपये की मांग की गई। महिला के मुताबिक, जब उसने रुपये देने से इनकार किया तो कथित तौर पर उसे कहा गया कि बिना पैसे दिए कार्ड फीड नहीं होगा और वह चाहे जितने दिन दौड़ती रहे, उसका कार्ड नहीं बन पाएगा। महिला के आरोपों के सामने आने के बाद राशन कार्ड व्यवस्था में नाम जोड़ने-काटने की प्रक्रिया और कोटेदार की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। यदि किसी जीवित व्यक्ति को अभिलेखों में मृतक दर्शाकर उसका नाम राशन कार्ड से हटाया गया है तो यह गंभीर मामला माना जा सकता है। महिला ने संबंधित अधिकारियों से पूरे प्रकरण की जांच कराकर राशन कार्ड में अपना नाम पुनः दर्ज कराने तथा निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना है कि विभागीय अधिकारी मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाते हैं या नहीं।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *