सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भिनगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया। पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म की घटना होने की जानकारी दी गई थी। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली भिनगा में मुकदमा अपराध संख्या 402/2026 के तहत संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित अभियुक्त ननकने पुत्र बाबूलाल उर्फ बब्बू, निवासी लोनियनपुरवा, लालपुर महरी, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती को बन्घुसरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया ।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *