सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

कठमोरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले का औचक निरीक्षण, अधीक्षक ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कठमोरवा में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मेले में मरीजों को मिल रही सुविधाओं, पंजीकरण, जांच एवं उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।अधीक्षक ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य मेले में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मरीजों की जांच और उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए।उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से मेले में आने वाले मरीजों की संख्या और उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली। साथ ही साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।इस दौरान बीपीएम अमरनाथ गुप्ता और बीएएम ध्रुव चंद्र भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने की बात कही।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *