सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

श्रावण के अंतिम सोमवार को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती/भानपुर। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं आस्था के प्रमुख केंद्र लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर परिसर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को जनकल्याण, सुख-समृद्धि एवं विश्व शांति की कामना को लेकर भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह आठ बजे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। सामूहिक रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं द्वारा 151 पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया गया। वैदिक रीति-रिवाज के साथ भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन किया गया। शिवलिंग निर्माण के लिए भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से विशेष रूप से मिट्टी मंगाई गई थी। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर भगवान शिव की आराधना की। रुद्राभिषेक के दौरान विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का पूजन कराया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजक समाजसेवी अभिषेक त्रिपाठी ‘अन्नू’ ने कहा कि सामूहिक धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत कल्याण नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी सद्भाव और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मोहित शुक्ला, अंकित त्रिपाठी, पूर्व विधायक संजय जायसवाल, उनकी पत्नी संगीता जायसवाल, बंटू तिवारी सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों के श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *