सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

नेपालगंज रोड स्टेशन से ट्रेन सेवा पर फिर लगा ब्रेक, पांचवीं बार टली संचालन की तारीख

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। जिले के नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से ट्रेन सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे यात्रियों को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। प्रस्तावित ट्रेन संचालन की तारीख पांचवीं बार निरस्त कर दी गई है। रेलवे की ओर से फिलहाल नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में यात्रियों को अग्रिम आदेश तक रेल सेवा शुरू होने का इंतजार करना पड़ेगा।नेपालगंज रोड स्टेशन से नियमित रेल सेवा बहाल होने की उम्मीद क्षेत्रवासियों को लंबे समय से है। हर बार संभावित संचालन तिथि सामने आने पर यात्रियों, व्यापारियों, छात्रों और सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी, लेकिन निर्धारित तारीख आने से पहले ही संचालन टलता रहा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित ट्रेन संचालन की तारीख को पांचवीं बार रद्द किया गया है। फिलहाल नई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। लगातार तारीख टलने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यात्रियों का कहना है कि बार-बार तारीख घोषित होने और फिर निरस्त होने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्र के लिए नेपालगंज रोड स्टेशन महत्वपूर्ण रेल केंद्र माना जाता है। ऐसे में नियमित ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्रियों के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अब लोगों की नजर रेलवे की अगली घोषणा पर टिकी है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *