सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

पटहरा प्राथमिक विद्यालय का प्रांगण बरसात में दलदल बना, बच्चों की सुरक्षा पर संकट

दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। विकास क्षेत्र खेसरहा के प्राथमिक विद्यालय पटहरा का परिसर बरसात शुरू होते ही कीचड़ और जलभराव से दलदल में तब्दील हो जाता है। विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग या आरसीसी फर्श न होने के कारण बच्चों को रोज़ कीचड़ से होकर कक्षाओं तक पहुंचना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा और स्वच्छता दोनों प्रभावित हो रही हैं।बरसात के दिनों में छोटे बच्चों के जूते और कपड़े गंदे हो जाते हैं तथा फिसलकर चोट लगने का भी खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या हर वर्ष सामने आती है, जिससे पढ़ाई का माहौल भी प्रभावित होता है।अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग या आरसीसी निर्माण कराने की मांग की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गुलाबचंद बिंद ने बताया कि समस्या से संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।वहीं, ग्राम प्रधान पिरतू ने आश्वासन दिया है कि विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग या आरसीसी निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि बरसात के दौरान बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *