सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

भारी बारिश का रेड अलर्ट, डीएम ने सतर्क रहने की अपील की

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। 25 और 26 सितंबर को अत्यधिक भारी वर्षा के रेड अलर्ट के बीच जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जनपद में बाढ़ की स्थिति नहीं है। राप्ती नदी का जलस्तर 102.320 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान 104.620 मीटर से 2.30 मीटर नीचे है। जनपद में 74.20 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। डीएम ने अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदी-नालों, तालाबों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। लोगों से बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और दिव्यांगजनों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। उन्होंने जर्जर भवनों से सुरक्षित स्थानों पर जाने, जरूरी सामान व दवाएं तैयार रखने तथा जलभराव में बिजली के उपकरणों से दूर रहने की अपील की। आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थान, पेड़ और ऊंचे स्थानों पर न खड़े होने की भी सलाह दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर और संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *