सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिलीं निःशुल्क जांच, दवा और आयुष्मान कार्ड की सुविधा


दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। विकासखंड खेसरहा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और अध्यक्षगण मौजूद रहे।शिविर में क्षेत्रवासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श देने के साथ दवाओं का वितरण किया। रक्तचाप और रक्त शर्करा (शुगर) की जांच, टीबी जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।शिविर में पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए एवं वितरित किए गए। इसके साथ ही लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और जनकल्याणकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक भी किया।सीएचसी खेसरहा के अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को जांच, चिकित्सकीय परामर्श, दवा और स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।शिविर में डॉ. केपी यादव, डॉ. नीरज कुमार दुबे, डॉ. शहनवाज जहीर, डॉ. निकिता यादव, डॉ. कल्पना पाठक, बीपीएम अमरनाथ गुप्ता, सत्यम, जेएनएम किरण मिश्रा, एएनएम सरोज, फार्मासिस्ट अखिलेश मिश्रा, बालकृष्ण ओझा, फार्मासिस्ट सम्राट, फार्मासिस्ट अरुण मिश्रा, सीएचओ अंकिता मौर्या, सीएचओ मांडवी मिश्रा और एएनएम सुमन चौराहिया समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अध्यक्षगण एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *