सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

फाजिलनगर के तरुअनवा में सड़क हादसे में मौत, परिवार बेसहारा कृ शासन-प्रशासन मौन


दैनिक बुद्ध का संदेश
कुशीनगर। विकास खंड फाजिलनगर के ग्राम तरुअनवा स्थित टोला कुम्हियां में 22 सितंबर 2026 की शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ। अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने 48 वर्षीय नंद प्रसाद गुप्ता को ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया।गंभीर रूप से घायल नंद प्रसाद गुप्ता को परिजनों ने प्राथमिक इलाज के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया, जहां उन्होंने चार दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद दम तोड़ दिया।दुखद पहलू यह है कि इस घटना पर अब तक न तो किसी जनप्रतिनिधि और न ही प्रशासनिक अधिकारी ने संज्ञान लिया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।नंद प्रसाद गुप्ता अपने पीछे गहरी पीड़ा से जूझता परिवार छोड़ गए हैं। उनकी धर्मपत्नी सुभावती देवी सदमे में हैं, मां भी बेहाल हैं। तीन नाबालिग बच्चे कृ शिवानी (17), शिवम (15) और प्रिंस (12) कृ अब पिता के साये से वंचित हो गए हैं। बेटी शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है।परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। रोजी-रोटी का इंतजाम किसी तरह हो सकता है, लेकिन बेटी की पढ़ाई और भविष्य की शादी का खर्च परिवार के लिए असंभव चुनौती बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बेटी के विवाह में कम से कम 10 से 12 लाख रुपये का खर्च आएगा, जिसका इंतजाम करना इस परिवार के लिए नामुमकिन है।ग्रामीणों और परिजनों ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज, स्थानीय विधायक और सांसद से गुहार लगाई है कि इस परिवार को शासन की ओर से विशेष अनुकंपा और हर संभव सहयोग दिया जाए।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *