सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

28 सितंबर को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस का धरना

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। चुनाव प्रक्रिया एवं मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस द्वारा 28 सितंबर, सोमवार को देशभर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के तत्वावधान में जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना आयोजित किया जाएगा।धरने का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवलाल कोरी करेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के शामिल होने की बात कही गई है।एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबहादुर यादव ने लोगों से धरने में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से दलगत भावना से ऊपर उठकर लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए धरने में शामिल होने का आह्वान किया।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *