सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

अजय बनाए गए पेड न्यूज कमेटी के सदस्य


दैनिक बुद्ध का संदेश
जनपद बलरामपुर। में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी बलरामपुर द्वारा गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति का गठन किया गया है। समिति वर्ष 2026 में होने वाले निर्वाचन के दौरान प्रकाशित होने वाली पेड न्यूज से संबंधित मामलों की निगरानी और जांच करेगी।समिति में जिलाधिकारी को अध्यक्ष तथा जिला सूचना अधिकारी को सचिव बनाया गया है। मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव सहित दूरदर्शन विभाग, सभी उप जिलाधिकारी तथा सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है।समिति का मुख्य कार्य निर्वाचन के दौरान समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों एवं अन्य प्रचार माध्यमों में प्रकाशित या प्रसारित होने वाली पेड न्यूज की निगरानी करना, संदिग्ध मामलों की जांच करना तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना है। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए समिति द्वारा मीडिया में प्रकाशित एवं प्रसारित सामग्री पर विशेष नजर रखी जाएगी।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *