सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

हनुमान चालीसा पाठ के साथ ही आजीवन सदस्यों को सौंपे गए प्रमाण पत्र

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। प्रभु राम सनातन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट-सिद्धार्थनगर धर्मार्थ सेवा संस्थान की ओर से शहर के एक होटल में रविवार को आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ, जिसके पश्चात ट्रस्ट के उद्देश्यों, स्थापना और समाजहित में किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह में ट्रस्ट से जुड़े आजीवन सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने अपना परिचय देते हुए ट्रस्ट को और अधिक सशक्त एवं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए। वक्ताओं ने सामाजिक, धार्मिक और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थापक अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि प्रभु राम सनातन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, सहयोग और संस्कार की भावना को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सभी आजीवन सदस्यों के सहयोग और सहभागिता से संस्था जनहित के कार्यों को नई दिशा देगी। कार्यक्रम का संचालन राणा प्रताप सिंह ने किया, जबकि अंत में शुभम श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर सिंह, इंदू सिंह, दिव्य प्रकाश शुक्ला, डॉ. केपी पांडेय, सुदीप कुमार श्रीवास्तव, भूप नारायण सिंह, डॉ. अभय शुक्ला, बद्री बाल्मीकि, रविन्द्र त्रिपाठी, सुनील कुमार बक्शी, विपुल सिंह, भीमचंद कसौधन, श्रीधर पाण्डेय,अजय कसौधन, रजनीश उपाध्याय, नितेश पाण्डेय, रजनेश धर दूबे, शिवदत्त अग्रहरि, नीरज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *