सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (थ्स्ब्) प्रारंभ

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में उपयोग की जाने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (थ्स्ब्) भारत निर्वाचन आयोग के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा दिनांक 29 सितंबर 2026 से प्रारंभ कर दी गई है। प्रथम स्तरीय जांच का कार्य 19 अक्टूबर 2026 तक कलेक्ट्रेट परिसर में किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि प्रत्येक निर्वाचन से पूर्व निर्वाचन में उपयोग की जाने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की जांच एवं परीक्षण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में किया जाता है। निर्वाचन में केवल उन्हीं ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाता है, जो प्रथम स्तरीय जांच (थ्स्ब्) में पूर्ण रूप से सही पाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच की विस्तृत प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग की नियमावली ‘डंदनंस वद म्समबजतवदपब टवजपदह डंबीपदम’ में निर्धारित है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप ईवीएम एवं वीवीपैट की थ्स्ब् को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। थ्स्ब् प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से भी की जाती है। प्रक्रिया के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों को भी लिखित रूप से सूचित करते हुए 29 सितंबर 2026 से प्रारंभ हुई थ्स्ब् प्रक्रिया के अवलोकन के लिए अपने प्रतिनिधियों को अधिकृत करने का अनुरोध किया गया है। इस संबंध में राजनीतिक दलों को राज्य मुख्यालय स्तर से भी सूचना प्रेषित की जा चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच संपन्न कराई जाएगी।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *