सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

दुर्गा पूजा समितियों को नगर पालिका अध्यक्ष ने दिए 2,500 रुपये, आधुनिक पूजा थाली व अंगवस्त्र किया भेंट।


दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। आगामी नवरात्रि पर्व,श्री दुर्गा पूजा,श्रीरामलीला एवं दशहरा को सकुशल,शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ की अध्यक्षता में सोमवार को एम.एल.के. पी.जी.कॉलेज के ऑडीटोरियम में संबंधित समितियों के पदाधिकारियों एवं नगर पालिका अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने नगर क्षेत्र की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों को 2,500-2,500 रुपये की सहयोग राशि दौ सौ से अधिक समितियों को प्रदान की। शेष इकत्तीस समितियों को नगर पालिका परिषद सभागार में अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू,डीपी सिंह,संजय शुक्ल ने वितरित किया गया।इसके साथ ही समितियों को आधुनिक पूजा थाली एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नवरात्रि एवं दशहरा जैसे पर्व हमारी सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं के महत्वपूर्ण अंग हैं। इन पर्वों को आपसी भाईचारे,सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद की ओर से पर्व के दौरान साफ-सफाई,पेयजल,प्रकाश व्यवस्था,जल निकासी,मार्गों की सफाई तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को बेहतर रखने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। पूजा पंडालों एवं रामलीला स्थलों के आसपास नियमित सफाई कराने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।अध्यक्ष डॉ.‘धीरू’ ने सभी पूजा एवं रामलीला समितियों से प्रशासन एवं नगर पालिका के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए समितियां भी आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग करें।बैठक में विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों,रामलीला कमेटियों के अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी समितियों ने नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा दिए गए सहयोग एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *