बरामदे में सो रहे तीन भाई-बहनों को सांप ने डसा
दैनिक बुद्ध का संदेश
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के जब्जौवा गांव में रविवार रात बरामदे में सो रहे दो बहनों और उनके भाई को जहरीले सांप ने डस लिया। तीनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।परिजनों के अनुसार इमामुद्दीन के बेटे सरफराज (13) और बेटियां साजरीन (17) व नाजरीन (19) रविवार रात घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने तीनों को डस लिया। सांप के डसने की जानकारी होते ही घर में अफरातफरी मच गई।परिजन आनन-फानन में तीनों को लेकर सीएचसी बेंवा पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया।परिजनों के मुताबिक चिकित्सकों ने तीनों के शरीर में जहर फैलने की बात बताई है। घटना के बाद परिवार के लोग काफी चिंतित हैं और तीनों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

टिप्पणियां