सीकरी नाले में डूबने से बुजुर्ग की मौत
दैनिक बुद्ध का संदेश
इटवा। थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी 60 वर्षीय शबरे अयूब की सोमवार सुबह सीकरी नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।बताया गया कि शबरे अयूब रोज की तरह सोमवार सुबह बकरी चराने के लिए सीकरी नाले के पास गए थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें डूबता देख शोर मचाया। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला।हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग की मौत से परिवार में अफरातफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक के परिवार में चार बेटे और दो बेटियां हैं। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

टिप्पणियां