सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, दो मनचलों से भरवाया माफीनामा


दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत मंगलवार को थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम लौहरौली में महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध तथा सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।कार्यक्रम में महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम समेत महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया गया। पुलिस ने महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील की।अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं और बालिकाओं को परेशान करने वाले दो युवकों को पकड़कर उनसे माफीनामा भरवाया। दोनों को भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।पुलिस टीम ने महिलाओं को 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन और 101 अग्निशमन सेवा की जानकारी दी।कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह और थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मिशन शक्ति टीम में उपनिरीक्षक संजय राय, महिला हेड कांस्टेबल नीलम शुक्ला, महिला कांस्टेबल रोशनी शुक्ला और कांस्टेबल गुड्डू यादव शामिल रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *