मोबाइल चलाने पर मां ने डांटा तो किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ
दैनिक बुद्ध का संदेश
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह मोबाइल चलाने पर मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने घर में रखा चूहे मारने का जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सीएचसी सिरसिया लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई।बताया गया कि किशोरी सुबह घर पर मोबाइल चला रही थी। मां ने उसे डांटते हुए मोबाइल छीन लिया और घर का काम निपटाकर स्कूल जाने को कहा। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसे उल्टी होने लगी। परिजनों के पूछने पर उसने जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी।परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी सिरसिया लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर उपचार किया गया। चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ जायसवाल ने बताया कि समय से उपचार मिलने के कारण किशोरी की हालत अब खतरे से बाहर है और धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी।

टिप्पणियां