सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

बुजुर्गों और दिव्यांगों से पुलिस ने किया जनसंवाद, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी


दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत सोमवार को थाना खेसरहा पुलिस की टीम ने बेलौहा बाजार में बुजुर्ग नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के साथ जनसंवाद और गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और शासन की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।पुलिस टीम ने बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचाव को लेकर भी जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों को अनजान फोन कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की सलाह दी।पुलिसकर्मियों ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या परेशानी में पुलिस की मदद लेने में संकोच न करें। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जनसंवाद से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास मजबूत होता है। लोगों ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में आयोजित किया गया। टीम में उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश उपाध्याय और हेड कांस्टेबल राहुल कुमार सिंह शामिल रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *