सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा

दैनिक बुद्ध का संदेश

महराजगंज – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का लाइव मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी के नेतृत्व में सेवा ज्योति यात्रा रवाना हुई।यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी-योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद, वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए। यात्रा सक्सेना तिराहे पर पहुंची, जहां सभी विधानसभा क्षेत्रों से लाए गए सेवा ज्योति कलश स्थापित किए गए। कार्यकर्ताओं ने कलश पर पुष्प अर्पित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूरा करना देश के लिए गौरव का क्षण है। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने उनके सार्वजनिक जीवन को सेवा और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने मोदी के 25 वर्षों के नेतृत्व को राष्ट्रसेवा और राष्ट्र निर्माण की यात्रा बताया। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *