अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से युवक की दर्दनाक मौत मचा कोहराम
दैनिक बुद्ध का संदेश
निचलौल।जनपद महराजगंज के स्थानीय निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया पेट्रोल पंप के समीप बुधवार दोपहर करीब 12रू00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजनों में कोहराम मच गया।अज्ञात वाहन ने मारी टक्करमिले जानकारी के अनुसार, निचलौल थाना क्षेत्र के गिरहिया गांव निवासी 25 वर्षीय राजेश पुत्र सुभाष किसी काम से अपनी बाइक से बैठवलिया पेट्रोल पंप की तरफ गया था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषितघटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल राजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलते ही निचलौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

टिप्पणियां