2,000 रुपये से अधिक ट्रांजैक्शन पर शुल्क के विरोध में व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

दैनिक बुद्ध का संदेश
महराजगंज। उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महराजगंज इकाई ने बुधवार को ₹2,000 से अधिक के न्च्प् ट्रांजैक्शन पर 15 अक्टूबर से 0.04 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।संगठन के जिलाध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने शुल्क लगाए जाने पर विरोध जताते हुए कहा कि व्यापारी पहले से ही विभिन्न प्रकार के करों का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में न्च्प् ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से व्यापार प्रभावित होगा और बाजार में मंदी का नया दौर शुरू हो सकता है। व्यापारियों का कहना है कि इससे सरकार को भी राजस्व की हानि होने की संभावना है।व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री से मांग की कि व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए न्च्प् ट्रांजैक्शन पर लगाए जा रहे शुल्क को वापस लिया जाए।इस दौरान उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल के अलावा सुधीर अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, दीपक जायसवाल, दीपक अग्रहरि, दुर्गेश कसौधन सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

टिप्पणियां