सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

55 दिव्यांगजनों को 105 सहायक उपकरण वितरित

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। विकास खंड उतरौला में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने 55 दिव्यांगजनों को 105 सहायक उपकरण वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।लाभार्थियों को 18 ट्राई साइकिल, 12 व्हीलचेयर, 20 बैसाखी, 40 हियरिंग एड, 11 स्मार्ट केन, दो ब्रेल किट और दो एमआर किट दिए गए। इसके अलावा पांच पात्र लाभार्थियों को शादी अनुदान योजना के प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। सहायक उपकरण उनकी दैनिक गतिविधियों को सुगम बनाने के साथ आत्मनिर्भरता बढ़ाने में सहायक होंगे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख, बीडीओ, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *