सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

आयुक्त ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद बहराइच, श्रावस्ती का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। 21 जुलाई, 2026 को प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद बहराइच/ श्रावस्ती पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होने व्यवस्था में लगे अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय से सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया जाए। हैलीपैड हेतु बनाये जाने वाले स्थल का निरीक्षण किया तथा निर्देशित किया कि हेलीपैड निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कर लिया जाए।उन्होने निर्देश दिया कि लाभार्थियों व आम जनमानस के लिए बैठने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा टेण्ट, लाइट व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि की व्यवस्था पूर्ण सुनिश्चित कर ली जाए। इसके अलावा आयुक्त ने पूरे कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।इस अवसर पर उप महानिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ला दोनों जनपदों के जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *