सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

खेसरहा थाने में कम्युनिटी पुलिस व मिशन शक्ति टीम की साप्ताहिक समीक्षा, सीओ बांसी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। सिद्धार्थनगर जनपद में कम्युनिटी पुलिसिंग और मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह ने थाना खेसरहा में नियुक्त कम्युनिटी पुलिस टीम एवं मिशन शक्ति टीम की साप्ताहिक समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने टीम के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्राधिकारी ने निर्देशित किया कि कम्युनिटी पुलिस टीम नियमित रूप से गांवों में जनसंवाद एवं गोष्ठियों का आयोजन कर बुजुर्ग नागरिकों से संवाद स्थापित करे, उनकी समस्याओं की जानकारी ले तथा उनके कुशलक्षेम की जानकारी प्राप्त करे। साथ ही अधिक से अधिक लोगों तक सीपीयू टीम का संपर्क नंबर पहुंचाने और किसी भी आपात स्थिति अथवा समस्या में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर आयोजित समीक्षा में मिशन शक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा नियमित चेकिंग कराई जाए तथा महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 181 एवं महिला हेल्प डेस्क की जानकारी देकर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि महिलाओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक पीड़िता को हरसंभव सहायता और समयबद्ध न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। बैठक में कम्युनिटी पुलिसिंग को जनसहभागिता के माध्यम से और मजबूत बनाने पर भी बल दिया गया।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *