सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

लक्ष्मण निषाद के परिजनों से मिले तेजा जीः किया आर्थिक सहयोग

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना निवासी लक्ष्मण निषाद हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मंगलवार को महादेवा विधानसभा से युवा समाजसेवी तेजाजी से मिलने पहुंचे। दुःखी परिवार से मिलकर तेजाजी ने आर्थिक सहयोग किया और उन्हें ढांढस बधाया।उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में चलकर उनकी बेटियों के शादी मैं भी सहयोग किया जाएगा। महादेवा विधानसभा में तेजा जी के इस पहल का ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होने लक्ष्मण निषाद के परिजनों से मिलकर सदैव सहयोग और समुचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
उन्होने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और कहा कि पीड़ित परिवार के साथ वे मजबूती से खड़े है। कहा कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। वे पीडित परिवार को हर संभव सहयोग जारी रहेंगे। तेजाजी के मेहनौना गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग लक्ष्मण निषाद के घर पहुंचे और अन्याय, जुल्म और हत्या के बारे में जानकारी दी।इस दौरान तेजाजी के साथ सूरज चौधरी, अनूप चौधरी, दीपक चौधरी, बेचन ग्राम प्रधान प्रधान, अमित चौधरी, नवीन, राम आधार आदि लोग उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *