सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

तेज रफ्तार का कहर, वाहन की टक्कर से बाईक सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा । जनपद के कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नलगंज स्थित गोंडा-लखनऊ हाईवे पर सिकिहा मोड़ के पास बाइक सवार एक व्यक्ति को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सीएचसी कर्नलगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बब्लू पुत्र हरिशंकर उम्र 54 वर्ष निवासी कोंचा कासिमपुर मुरावनपुरवा, थाना कर्नलगंज के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बब्लू सोनवारा स्थित ईंट भट्ठे पर मुंशी का काम करते थे और ड्यूटी के लिए कर्नलगंज आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे को अंजाम देने वाला वाहन चौरी के पास स्थित एक दूध डेयरी का बताया जा रहा है। हादसा करके चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस फरार वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मृतक के घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *