सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

अयोध्या मेडिकल कॉलेज प्रकरणरू बलरामपुर तक पहुंची जांच, छात्र सरफराज के घर पहुंची पुलिस

दैनिक सत्ता मंत्र
बलरामपुर। अयोध्या स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में मिले संदिग्ध हस्तलिखित नोट की जांच का दायरा अब बलरामपुर तक पहुंच गया है। मामले में हिरासत में लिए गए पैरामेडिकल छात्र सरफराज के नगर कोतवाली क्षेत्र के पुरैनिया तालाब स्थित पैतृक घर पर अयोध्या पुलिस पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। शनिवार को घर पर ताला मिला, जबकि मोहल्ले में मामले को लेकर चर्चा का माहौल रहा। पुलिस छात्र की पारिवारिक पृष्ठभूमि और स्थानीय संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सरफराज मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे टेक्नीशियन (पैरामेडिकल) प्रथम वर्ष का छात्र है और पढ़ाई के दौरान अयोध्या में रहता था। बताया गया कि वह अक्सर सप्ताहांत में अपने घर बलरामपुर आता था। परिजनों के अनुसार, परिवार में चार भाई और दो बहनें हैं। पिता का करीब डेढ़ वर्ष पहले निधन हो चुका है। घर में मां और अविवाहित बहन रहती हैं, जबकि बड़ी बहन का विवाह हो चुका है और वह मुंबई में रहती हैं। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि छात्र के बलरामपुर निवासी होने के कारण स्थानीय स्तर पर आवश्यक सूचनाएं जुटाई जा रही हैं तथा अयोध्या पुलिस को जांच में सहयोग दिया जा रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि मामला अभी जांच के अधीन है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी प्रकार की अटकलों या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही की जाएगी। फिलहाल, संदिग्ध हस्तलिखित नोट की जांच जारी है और पुलिस छात्र की पृष्ठभूमि, संपर्कों तथा अन्य संबंधित पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *