सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ घायल, इलाके में मचा हड़कंप

दैनिक सत्ता मंत्र
जोगिया/सिद्धार्थनगर। रविवार को बूढ़ी राप्ती नदी के बांध के किनारे पीपल के पेड़ के पास अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान दरोगा यादव (45 वर्ष), पुत्र रामकिशोर, निवासी ग्राम कोयड़ा के रूप में हुई है।लोगों के मुताबिक दरोगा यादव नदी के बांध के पास खड़े थे, तभी अचानक तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना की खबर मिलते ही काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लगातार बारिश और खराब मौसम की वजह से इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *