सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

आजादी के 80वें वर्ष पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। आजादी के 80वें वर्ष के अवसर पर आसाम रोड स्थित राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजिस्टर्ड, बहराइच कार्यालय में जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिषद के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान किया और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आजादी के इस पावन अवसर पर सभी ने वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार, अनूप कुमार मिश्रा प्रदेश सचिव ,लक्ष्मण पांडे, जिला उपाध्यक्ष अहमद हुसैन , शास्त्र तिवारी जिला महासचिव,मनोज कुमार पाल जिला महासचिव,राजेश कुमार वर्मा मंडल महासचिव, रुद्र नारायण तिवारी,सूरज कश्यप, मोहम्मद शरीक, रीता पाल महिला बिगं जिला उपाध्यक्ष,धनीराम यादव जिला उपाध्यक्ष,चंद्रपाल प्रताप वर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति के नारों से माहौल ओत-प्रोत रहा।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *