सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

आजाद चौक पर धूमधाम से मनाई गई चंद्रशेखर आजाद जयंती

दैनिक सत्ता मंत्र
बांसी। नगर के आजाद चौक पर महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती आजाद वाहिनी और आजाद प्रतिमा स्थापना कमेटी के तत्वावधान में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर जनेऊ पहनाने और माल्यार्पण से हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने लड्डू वितरित कर उनका जन्मोत्सव मनाया। आजाद वाहिनी के अध्यक्ष एवं रक्तदाता बृजेश चौबे ने कहा कि प्रतिमा के ऊपर छतरी लगाने और आजाद चौक का नया बोर्ड स्थापित करने की मांग कई बार नगर पालिका परिषद से की गई, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही प्रतिमा पर छतरी और नया बोर्ड नहीं लगाया गया तो आजाद वाहिनी आंदोलन करने को बाध्य होगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने आपसी एकता और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की शपथ ली। अंत में वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, डॉ. बीएन त्रिपाठी, प्रो. केपी त्रिपाठी, डॉ. रविशंकर त्रिपाठी, बबलू कुमार द्विवेदी, संतोष कुमार तिवारी, सिद्धार्थशंकर पांडे, ईश्वर चंद दुबे, ऋषिकेश मिश्रा, उमेश पाठक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *