सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो चरस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरसिया पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र से 2 किलोग्राम अवैध चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹5 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र केश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सिरसिया सौरभ सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को एसएसबी से मिली सूचना पर तालबघौड़ा-भचकाही मार्ग पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटरसाइकिल से आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से 2 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि चरस की तस्करी में सुनील कुमार भी शामिल है, जिसने उन्हें मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने इस मामले में थाना सिरसिया पर मुकदमा संख्या 198/2026, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने 29 जुलाई को वांछित अभियुक्त सुनील कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *