सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

इंस्पेक्टर नवीन सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे में किया फ्लैग मार्च

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।आगामी बारावफात, गणेश चतुर्दशी और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आदि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रविवार को शोहरतगढ़ कस्बे में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने कस्बे के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति को माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराने और उनकी निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की नजर बनी रहे। पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने व्यापारियों एवं आमजन से भी बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। फ्लैग मार्च में वरिष्ठ निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, हेड कांस्टेबल प्रभाकर, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार सिंह, दयानंद यादव, राधेश्याम चौहान, कांस्टेबल रामकरन निषाद सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *