सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि से मजबूत होगी सार्वजनिक वितरण प्रणाली,मुख्यमंत्री की घोषणा का हुआ सजीव प्रसारण

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश में कार्यरत उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि की घोषणा के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।कार्यक्रम में जनपद के उचित दर विक्रेताओं सहित जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री द्वारा उचित दर विक्रेताओं के हित में लाभांश वृद्धि की घोषणा किए जाने पर उपस्थित उचित दर विक्रेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार के प्रति आभार जताया।सजीव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान उचित दर विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री जी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।लाभांश में वृद्धि को उचित दर विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।उपस्थित लोगों ने कहा कि उचित दर विक्रेता शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अंतिम पायदान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।लाभांश वृद्धि से उन्हें अपने दायित्वों के निर्वहन में और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा तथा पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहायता मिलेगी।अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी एवं लाभार्थीपरक बनाए रखने के लिए सभी स्तरों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।उचित दर विक्रेताओं को उनके दायित्वों के निर्वहन में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के साथ ही यह भी अपेक्षा की गई कि वे पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ सुनिश्चित करें।कार्यक्रम का उद्देश्य शासन द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी उचित दर विक्रेताओं तक पहुंचाना तथा उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराना।उचित दर विक्रेतागण एवं संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *