सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

उसका बाजार में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

दैनिक सत्ता मंत्र
उसका बाजार।स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन उसका बाजार कस्बा में स्थित नेशनल आई केयर एंड ऑप्टिकल सेंटर पर किया गया । शिविर का उद्घाटन शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने फीता कटकर किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा की स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन करना एक पुनीत कार्य है। इससे समाज सेवा की भावना की प्रेरणा मिलती है। इस शिविर में नेत्र परीक्षक की विशेष टीम डॉक्टर कलीम ,डॉक्टर बृजेश नेत्र रोग विशेषज्ञ ,नवीन कुमार ऑप्टिमेट्रिस्ट द्वारा आंखों की जांच कर उचित परामर्श दिया गया ।शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होकर 4 बजे तक चला । इसमें कुल 350 लोगों का निशुल्क नेत्र का परीक्षण कर सलाह दिया गया। इस अवसर पर नेशनल आई केयर एंड ऑप्टिकल सेंटर के प्रबंधक मजीबुल्लाह ( मुजीब)अब्दुर्रहमान ,नियाज़ अहमद ,किशुन पासवान ,राजकिशोर, अब्दुल वहीद,आजम खान ,बाशिर अहमद ,रहमतुल्लाह ,मोहम्मद इशहाक,सराजुल ,मुश्ताक अहमद ,हाजी सिराजुद्दीन ,मोहम्मद तारिक,अली हुसैन , अतीउल्लाह, सहबेज आलम , मिशबाहुलवरा ,अब्दुल्ला , प्रभुदयाल ,घनश्याम ,राम करन ,अब्दुल सलाम ,अरमान नज़रे आलम ,ईश्वर चंद ,मनीष पासवान , भदई,राहुल आदि रहे ।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *