सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

उ0नि0 वीरांगना मिश्रा ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीते पांच पदक

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। जनपद मुरादाबाद में 23 से 26 जुलाई 2026 तक आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में जनपद श्रावस्ती में नियुक्त उपनिरीक्षक वीरांगना मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए। उपनिरीक्षक वीरांगना मिश्रा ने विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाग करते हुए गोरखपुर जोन की टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, दो रजत एवं दो कांस्य पदक अर्जित कर जनपद श्रावस्ती का गौरव बढ़ाया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने उपनिरीक्षक वीरांगना मिश्रा को प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना पुलिस विभाग के साथ-साथ पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रदर्शन से अन्य पुलिसकर्मियों को भी खेलों के प्रति प्रोत्साहन मिलता है। उपनिरीक्षक वीरांगना मिश्रा की इस उपलब्धि से जनपद पुलिस में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *