सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

एक माह में 26 खातों पर साइबर ठगी, 2.24 लाख पार; साइबर टीम ने 94 हजार रुपये होल्ड कराए


दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। बैंक और पुलिस के लगातार जागरूकता अभियान के बावजूद खेसरहा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के मामले थम नहीं रहे हैं। सितंबर में 26 लोग साइबर ठगों के जाल में फंसे और अलग-अलग खातों से कुल 2,24,431 रुपये पार कर दिए गए। शिकायत मिलने पर साइबर टीम ने बैंकों से समन्वय कर 94,541 रुपये होल्ड करा लिए हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह रकम पीड़ितों के खातों में वापस कराई जाएगी।पुलिस के अनुसार ठगी के बाद शुरुआती चार घंटे बेहद अहम होते हैं। इस दौरान शिकायत मिलने पर रकम को रोकने की संभावना अधिक रहती है। साइबर सेल प्रभारी खेसरहा राघवेंद्र प्रताप यादव ने लोगों से अपील की कि ठगी होने पर तत्काल थाने या साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें।सितंबर में दर्ज मामलों में जोगवन प्रसाद के खाते से 18 हजार रुपये निकाले गए, जिसमें 12,221 रुपये होल्ड कराए गए। महुआ निवासी जन्नत के खाते से तीन हजार रुपये की ठगी हुई, जिसमें 2,957 रुपये रोके गए। पठहरा निवासी अजिउल्ला के खाते से 8,650 रुपये निकले, जिसमें 703 रुपये होल्ड हुए। विजय कुमार के खाते से 25,348 रुपये निकाले जाने की शिकायत मिली, जिसमें 20,441 रुपये होल्ड कराए गए।साइबर टीम ने पुराने मामलों में भी कार्रवाई जारी रखी। करीब 21 पीड़ितों के खातों में ठगी की रकम वापस कराई गई है। पुलिस ने लोगों को ई-मेल, मैसेज या व्हाट्सऐप पर आए अनजान लिंक को खोलने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *