सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

औचक निरीक्षण से परखी गई परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर (बहराइच)। बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद के विकास खंड पयागपुर एवं विशेश्वरगंज के परिषदीय विद्यालयों का गठित टीमों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, शैक्षणिक व्यवस्था, भौतिक सुविधाएं, मध्यान्ह भोजन, डीबीटी, पोर्टल संचालन सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को न्याय पंचायतवार विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी निरीक्षणकर्ताओं को अपनी विस्तृत आख्या उसी दिन बीएसए कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए आशीष कुमार सिंह ने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट की समीक्षा के बाद आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसी क्रम में विकास खंड पयागपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा कमाल (शिवदहा), प्राथमिक विद्यालय पडेरा, परसिया आलम, तिवारी पुरवा तथा बेहना पुरवा सहित कई विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र सहित अनिल कुमार सिंह, अजय श्रीवास्तव, महिमा दुबे, दिनेश कुमार, नवल पाठक, संजय सिंह भदौरिया, राजेंद्र नाथ शर्मा, विनोद कुमार पांडेय, नम्रता सिंह, सुनीता शुक्ला सहित शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *