सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

कठमोरवा में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, साइबर अपराध व नए कानूनों की दी जानकारी

दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को थाना खेसरहा पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम कठमोरवा में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, साइबर अपराध से बचाव, नए कानूनों तथा एंटी रोमियो और शक्ति दीदी अभियान की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर ठगी अथवा अन्य अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन की सहायता लें।पुलिस टीम ने महिलाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े नए कानूनों, साइबर अपराध के बढ़ते मामलों से बचाव के उपाय तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वूमेन पावर लाइन 1090, एंबुलेंस सेवा 108, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और स्वास्थ्य सेवा 102 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें किसी भी समस्या या अपराध की जानकारी बिना संकोच पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों और कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।इस अभियान में उपनिरीक्षक चंद्रिका प्रसाद मौर्य, आरक्षी अरुण कुमार पाण्डेय, महिला आरक्षी अंजली यादव तथा महिला आरक्षी संगीता देवी ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें और पुलिस का सहयोग लें।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *