सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

करियर काउंसिलिंग का आयोजन कर छात्राओं को बताए गए सफलता के रास्ते

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। साहपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भनवापुर में शुक्रवार को छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य को लेकर विशेष करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को विभिन्न करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और लक्ष्य निर्धारण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट लीड प्रसून शुक्ला ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्राओं को शिक्षा के महत्व, विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी क्षेत्रों में उपलब्ध करियर अवसरों तथा सफलता के लिए आवश्यक आत्मविश्वास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं के सवालों के जवाब देते हुए उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डॉ. श्रेया चौधरी ने छात्राओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं पुलिस विभाग की मिशन शक्ति प्रभारी श्रीमती मीरा वर्मा ने महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में सजग रहने और आवश्यक होने पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रीमा राव ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र समन्वयक अशोक कुमार, ब्लाक कबर्डिनेटर हृदय सिंह, शिक्षिका ममता मौर्या, पुष्पा कन्नौजिया, पल्लवी यादव, सादिया सदफ, अमिता मिश्रा, उमा शुक्ला, फार्मासिस्ट पूनम, आरक्षी जया भारती, देवेंद्र पाठक सहित विद्यालय की समस्त छात्राएं मौजूद रही।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *