सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

कांवड़ यात्रियों की सेवा में जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल ने बांटी निःशुल्क चाय-पानी

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती । 11 अगस्त श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के अवसर पर जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल की ओर से मंगलवार को कांवड़ यात्रियों के लिए सुबह से शाम तक निःशुल्क चाय एवं पानी वितरण सेवा का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार ने सेवा भावना के साथ शिवभक्तों का स्वागत कर उन्हें चाय-पानी उपलब्ध कराया। सेवा शिविर के दौरान विद्यालय के प्रबंधक संतोष सिंह स्वयं पूरे समय मौजूद रहे। उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ ही कांवड़ यात्रियों की सेवा में सक्रिय सहभागिता निभाई। राजकुमार, सुनील एवं मायाराम चौधरी ने भी श्रद्धा और समर्पण के साथ शिवभक्तों को चाय-पानी वितरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या विजय लक्ष्मी सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। श्रावण मास हमें सेवा, त्याग और समर्पण का संदेश देता है। विद्यालय परिवार का उद्देश्य शिक्षा के साथ विद्यार्थियों और समाज में सेवा एवं मानवता की भावना को मजबूत करना भी है। कांवड़ यात्रियों के लिए आयोजित यह सेवा कार्य इसी उद्देश्य का हिस्सा है। प्रबंधक संतोष सिंह ने कहा कि समाज और मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा करने से आत्मिक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विद्यालय की ओर से जनहित एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े सेवा कार्य लगातार किए जाएंगे। निःशुल्क चाय-पानी वितरण से कांवड़ यात्री काफी प्रसन्न नजर आए। श्रद्धालुओं ने जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल परिवार के इस सेवाभावी प्रयास की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर सरवजीत सिंह, महेन्द्र तिवारी, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, इमरान अली, उमेश श्रीवास्तव, रंजीत श्रीवास्तव, राजेश ओझा, एलके पाण्डेय, विवेक तिवारी, संजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *